झारखंड के बॉक्सरों के लिए राष्ट्रीय मंच का रास्ता खोलेगी चैंपियनशिप
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- झारखंड के बॉक्सरों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का रास्ता अब राज्य स्तरीय चैंपियनशिप से होकर गुजरेगा। रांची में 2 से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 को लेकर खिलाड़ियों ने तैयारी तेज कर दी है। प्रतियोगिता में कोल्हान से 100 से अधिक मुक्केबाजों के शामिल होने की संभावना है। चैंपियनशिप का आयोजन रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव स्थित बॉक्सिंग हॉल में किया जाएगा। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगामी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम का चयन इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की रांची स्थित कार्यालय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.