रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएसएफडीए) के तत्वावधान में सोमवार से विस्वा ट्रेनिंग सेंटर में राज्य के विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों के लिए 'सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पद्धति और लेखन कौशल' विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। आगामी 14 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के अनुसंधान (रिसर्च) कौशल को उन्नत बनाना है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजय राज ने इस कार्यशाला को शोध कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके पश्चात, आईएचडी के ईस्टर्न रीजनल सेंटर के निदेशक कुमार राणा ने सामाजिक विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.