बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे बरबीघा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बरबीघा पहुंचे। उन्होंने सामस स्थित प्रसिद्ध विष्णुधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की । इसके बाद बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक पहुंचकर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने श्री बाबू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बरबीघा आगमन पर भाजपा नेता विपिन मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वरुण सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.