दुमका, जून 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में शुक्रवार को झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सपरिवार पूजा-अर्चना किया। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को उनके तीर्थ पुरोहित संजय झा, मुकेश झा, लाली बाबा एवं सहयोगी गजानंद झा, निशिकांत पांडेय, मनोज झा, संतोष उपाध्याय, कारू झा सहित ग्यारह सदस्यीय पंडा पुरोहितों के दल ने विधि-विधान पूर्वक गौदुग्ध, गंगाजल व गन्ने के रस से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया पंडितों ने प्रधान मंदिर में बाबा बासुकीनाथ की षोडशोपचार पूजा के बाद, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की भी विशेष पूजा अर्चना और आरती कराई। इस अवसर पर एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, जरमुंडी पुलिस निरीक्षक दयानंद साह व पुलिस कर्मीगण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...