जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। झारखंड के उभरते पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से न्याय और सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 2017 में सेंसाई राजेश कुमार मेहंती के मार्गदर्शन में कराटे शुरू कर 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल की और राज्य के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बने। 2018 के बिरसा मुंडा कप में उन्होंने रजत पदक जीता था। हाल में रांची में आयोजित फेडरेशन कप के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें छात्रवृत्ति के आवेदन में परेशानी और खेल पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.