रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने रविवार को पूरे झारखंड में नामित सभी केंद्रों पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)- 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। परीक्षा सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बार राज्यभर से कुल 2,299 अभ्यर्थी पांच केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों ने सुरक्षा जांच, बैठने की व्यवस्था, तकनीकी सहायता और पर्यवेक्षण संबंधी प्रक्रियाओं का सुचारू संचालन किया। केंद्रवार उपस्थिति का विवरण जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, उनमें एनयूएसआरएल, रांची के अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), छोटानागपुर लॉ कॉलेज (नामकुम), नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल (कांके) और करीम सिटी कॉलेज (जमशेदपुर) शामिल थे। परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.