जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- झारखंड की न्याय व्यवस्था पर लंबित मामलो को बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसका असर न्यायलयों के कार्य प्रणाली पर भी पड़ता है। राज्य के न्यायलयों में 5.73 लाख से अधिक मामले लंबित है। इनमें सार्वधिक 80,804 मामले सिर्फ रांची में लंबित है। हजारीबाग कोर्ट का एक मामला 67 साल बाद भी चल रहा है। सिविल प्रकृति का यह मामला 1959 में दायर हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 24 जिलों के न्यायालयों में लंबित 5,73,685 मामलों में 1,77,428 मामले एक साल से विचाराधीन है। कुल मामलों में 4,76,961 मामले क्रिमिनल और 96,724 मामले सिविल प्रकृति के है।रांची में सार्वधिक 80,804, जमशेदपुर में 50,355 मामले लंबितदेश भर के न्यायलयों के मामलो में नजर रखने वाले नेशनल जुडिशियल डाटा ग्रीड की ओर से जारी आंकड़ों को देखा जाए तो राज्य में सबसे ज्यादा लंबि...