रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्कूली बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। स्टेट-लेवल फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी चैंपियनशिप के विजेता छात्रों ने मुंबई में आयोजित नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग हासिल की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि हमारे बच्चे राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और सफलता हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और सहयोग ही इस सफलता की असली नींव है। सीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.