बरेली, मार्च 15 -- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने झारखंड में जामताड़ा के साइबर ठगों के गैंग के एक अन्य सदस्य सीबीगंज में स्लीपर रोड निवासी जुबैर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल, एक आधार कार्ड, तीन आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि अक्तूबर 2025 में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी विक्की साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पश्चिम बंगाल, बिहार और गुरुग्राम में साइबर ठगी की तीन शिकायतों में इस्तेमाल मोबाइल नंबर बरेली में सक्रिय होने की जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। विक्की से पूछताछ में सामने आया कि उसका मुख्य साथी रांची का विशाल है। वह अपने पास मौजूद मोबाइल नंबर के जरिये बैंक खाते खुलवाकर उनके क्यूआर कोड बनाकर...