बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो जिला किकेट संघ की मेजबानी में शुक्रवार को कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी झारखंड बनाम जम्मू एंड कश्मीर चार दिवसीय मैच शुरू हुआ। सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई के नियमावली में जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में जम्मू एंड कश्मीर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जम्मू एंड कश्मीर का पहला विकेट 37 रनों के कुल योग पर गिरा। कामाक्स शर्मा ने 19 रन बनाए। 48 रनों के कुल योग पर जम्मू एंड कश्मीर की टीम अपने दो विकेट गंवा दिए थे। परंतु तीसरे विकेट के लिए बासित नजीर व उदय प्रताप ने 135 रन जोडकर टीम को संकट से निकला। 183 रनों के कुल योग पर उदय प्रताप 56 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद झारखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर जम्मू एंड कश...