रांची, फरवरी 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राशि जारी की है। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर राज्य को कुल 687.82 करोड़ रुपये दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जारी की गई कुल राशि दो हिस्सों में है। जिसमें बंधित अनुदान (टाईड) 412.69 करोड़ रुपये पहली किस्त, केवल तय कार्यों पर खर्च की जा सकेगी। इस राशि को केवल निर्धारित मदों में ही खर्च किया जा सकेगा। पंचायतें इसे अपनी इच्छा से अन्य कार्यों में उपयोग नहीं कर सकेंगी। इस अनुदान का उद्देश्य गांवों में स्वच्छता और जल प्रबंधन से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इस राशि का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छता और पेयजल से जुड़े कार्यों पर खर्च करना अनिवार्य है। अबंधित अनुदान (अनटाईड) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.