लोहरदगा, नवम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड के गढ़वा जिला निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कमांडेंट विवेक कुमार पांडेय को छत्तीसगढ़ में असाधारण ऑपरेशनल सफलता और क्षेत्र में व्यापक सामुदायिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ नक्सल विरोधी बटालियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। कमांडेंट पांडेय की 27वीं बटालियन ,जो छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर में तैनात है, को यह सम्मान आईटीबीपी के डीजी प्रवीण कुमार द्वारा वार्षिक बल स्थापना दिवस महानिदेशक परेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में प्रदान किया गया। महानिदेशक ने यूनिट के उत्कृष्ट अभियान कौशल और प्रदर्शन की सराहना की। गढ़वा के बेटे ने किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन: गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव निवासी कमांडेंट विवेक कुमार पांडेय स्वर्गीय रामनाथ पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.