खूंटी, मई 4 -- Jharkhand weather: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में रविवार की देर शाम और रांची जिले के इटकी प्रखंड में शनिवार को आई आंधी ने तबाही मचा दी। बारिश और ओलावृष्टि के बीच करीब आधे घंटे तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने मुरहू के कई गांवों में सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ा दिए। 100 से अधिक बिजली के खंभे और कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, मुरहू के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी की वजह से कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित है। बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। लोगों को रातभर पानी के लिए जूझना पड़ा। पेड़ गिरने से खूंटी-तमाड़ मुख्य पथ समेत किताहातू-मुरहू और उलिहातू मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। वहीं ओलावृष्टि और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.