झारखंड के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते चार पदक
रांची, जून 13 -- कांके, प्रतिनिधि। फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अफताब अंसारी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि फिजा परवीन, पूर्णिमा उरांव और सिवनी कुमारी ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों को कोच शकील अंसारी का मार्गदर्शन मिला। सिक्किम ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुमन तमांग और अन्य तकनीकी अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। वापसी पर पिठोरिया थाना परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में थाना प्रभारी सतीश कुमार, एएसआई सत्यदेव प्रसाद और संतोष यादव ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं रांची डिस्ट्रिक्ट यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मोहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.