कोडरमा, सितम्बर 24 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए धरना में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का नया संशोधन विधेयक जनविरोधी, आदिवासी-विरोधी और संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश की खनिज संपदा का प्रमुख केंद्र है और राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं में खनिज संसाधनों और उनसे मिलने वाले राजस्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके अनुसार, विधेयक के प्रावधानों से राज्यों के कर, सेस और खनिज संबंधी अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज पर पहला...