कोडरमा, मार्च 5 -- झारखंड के कोडरमा के डोमचांच प्रखंड स्थित वनपोक गांव में बुधवार की शाम होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने और रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से डीजे भी जब्त कर लिए हैं। गांव में शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। बताया जाता है कि बुधवार की शाम को होली के दौरान डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के वनपोक गांव में एक घर के समीप डीजे बजाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे बजाते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.