झारखंड के कोडरमा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, पांच दिन में तीसरी मौत
कोडरमा, मार्च 29 -- झारखंड के कोडरमा में हाथियों का कहर बरस रहा है। जंगली हाथियों ने पांच दिन के भीतर तीन लोगों को कुचलकर मार डाला है। ताजी घटना, रविवार सुबह की है। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामू स्थित हरलाडीह गांव में जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय सीता देवी की मौत हो गई है। वहीं कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने बुधवार को एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला था।जंगल में महुआ चुनने गई महिला हुई हाथी का शिकार आज रविवार हुई मौत में मृतका की पहचान 55 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जो रामचंद्र साहू की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, सीता देवी सुबह करीब 5:30 बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही अन्य महिलाएं अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.