हिन्दुस्तान, फरवरी 18 -- यूपी पुलिस के स्टाइल में वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के घर को ढाहने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम पुलिस टीम के साथ वासेपुर कमर मखदुमी रोड नीचे मोहल्ला स्थित प्रिंस खान के घर पहुंची। बैंक मोड़ थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में उसके घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। प्रिंस के घर की छत का शेड पुलिस ने काट कर हटवा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस के खाली घर में रात में उसके गुर्गे अड्डाबाजी करते हैं।दरवाजा-खिड़की उखाड़ चुकी है पुलिस प्रिंस खान के घर में हाल ही में कतरास थाना की पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था। इससे पहले तीन बार प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। कुर्की के दौरान पुलिस उसके घर का दरवाजा-खिड़की भी उखाड़ चुकी है। प...