रांची, फरवरी 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में झारखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, किन्तु कई क्षेत्रों में अभी और सक्रियता तथा निरंतर प्रयास अपेक्षित हैं। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध एवं परिश्रमी तथा प्रतिभाशाली नागरिकों की भूमि के रूप में विख्यात यह प्रदेश 'रत्नगर्भा' की पहचान रखता है और देश की आर्थिक उन्नति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड में व्यापक संभावनाएं हैं। राज्यपाल शनिवार को दूरदर्शन, झारखंड द्वारा झारखंड राज्य के रजत वर्ष के अवसर पर झारखंड के 25 साल : उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे की राह विषय पर आयोजित 'डीडी संवाद' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज...