रांची, अक्टूबर 11 -- झारखंड के तीन शहरों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत राज्य सरकार ने रांची में पहली साइंस सिटी और जमशेदपुर व धनबाद में आंचलिक विज्ञान केंद्र बनाने का फैसला लिया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य में वैज्ञानिक पर्यटन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि राज्य सरकार की योजना प्रदेश के सभी जिलों में जिला विज्ञान केंद्र स्थापित करने की है, और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI) के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजशेखर प्रसाद ने बताया कि फिलहाल प्रदेश की राजधानी रांची में एक आंचलिक विज्ञान केंद्र (साइंस सेंटर) बना हुआ है, जिसे सरकार ने अब साइंस सिटी में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है और इसके लिए 26 एकड़ अतिरिक्त भूमि पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.