झारखंड के इस जिले में 6700 लाभुक लापता, मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान खुलासा
पूर्वी सिंहभूम, जून 14 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 6700 लाभुक अपने दिये पते पर नहीं रहते हैं। उन्हें सामाजिक सुरक्षा विभाग के भौतिक सत्यापन में लापता माना गया है। इस वजह से उनका भुगतान रोक दिया गया है। सत्यापन का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मंईयां योजना के शॉफ्टवेयर में बदलाव किया है, जिससे वैसे लाभुक जो अर्हता पूरी नहीं करते, उनका भुगतान होल्ड कर दिया जाता है। भुगतान रोकने का काम प्रखंड स्तर पर ही किया जाता है। हालांकि इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दे दी जाती है।जिला प्रशासन के पास एक महीने का आवंटन दूसरी ओर, जिले के दो लाख 86 हजार से अधिक मंईयां लाभुकों के खाते में सोमवार से 2500-2500 रुपए भेजे जाने की तैयारी है। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.