झारखंड के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी का खौफ, 10 दिन में एक ही परिवार के 4 लोग मरे
पलामू, जून 29 -- झारखंड के पलामू जिले के पंडवा प्रखंड अंतर्गत सिक्का गांव में अज्ञात बीमारी से 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है। रविवार को सुबह करीब 5 बजे रिम्स में इलाजरत बहू सविता देवी ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले घर के मुखिया और उनकी दो बेटियों की मौत हो चुकी है। परिवार के दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है। अज्ञात बीमारी से परिवार के सबसे बड़े सदस्य 58 वर्षीय कुलदीप महतो की मौत 19 जून को हो गई थी। 20 जून को उनकी 18 वर्षीया बड़ी बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी 16 वर्षीया इंदू कुमारी की 27 जून को तड़के मेदिनीनगर के एमआरएमसीए में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का तांडव, 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; वज्रपात से 9 की मौत फिलवक्त स्व. क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.