रांची, मार्च 18 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम कौ लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।राज्यभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जो और चार दिन तक बना रहेगा। मंगलवार को भी रांची, गुमला समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे सब्जियों और फसलों को काफी क्षति पहुंची। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।कहां-कहां हुई बारिश गुमला जिले के भरनो प्रखंड में करीब 45 मिनट तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगीं सब्जियों समेत गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। वहीं लोहरदगा में आंधी से हुटाप के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे लोहरदगा-किस्को मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इसके साथ ही कई जिलों में तेज बारिश और आंधी के साथ ओले गिरे। ओले गिरने और तेज हवाओं के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.