जमशेदपुर, जुलाई 16 -- नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी पुरुष यूथ हॉकी-5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता मस्कट (ओमान) में होगी, जहां आशीष भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम की जर्सी में यह उनका दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि इस गल्फ दौरे के लिए चुनी गई पुरुष टीम में झारखंड से चयनित वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। आशीष का चयन पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से हॉकी-5 एस के तेज और चुनौतीपूर्ण प्रारूप के लिए 10 सदस्यीय टीम चुनी गई। कोचिंग स्टाफ ने रक्...