झारखंड के आम्रपाली आम ने तय की दुबई तक की यात्रा
रांची, जुलाई 7 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देवघर जिले के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसाइटी और गुमला जिले के गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार बागानों में उत्पादित 2 टन 'आम्रपाली' आम की पहली खेप, जेएसएलपीएस के माध्यम से दुबई पहुंच चुकी है। दुबई के प्रतिष्ठित लूलू मॉल में उपलब्ध यह आम अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और मिठास से ग्राहकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता राज्य के किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह भी पढ़ें- पहली बार देवघर जिले से भेजी गई 1 टन आम्रप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.