दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) (एमएमडीआर) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त दुमका को सौंपा गया। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा यहां की जनता और राज्य की महत्वपूर्ण प्राकृतिक पूंजी है। एमएमडीआर संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड के अधिकारों, राज्य के राजस्व हितों तथा खनन प्रभावित लोगों के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राजद की स्पष्ट मांग है कि ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए और झारखंड के संवैधानिक एवं वित्तीय हितों की समुचित रक्षा सुनिश्च...