झारखंड के अति गरीब लोगों के लिए सरकार ने शुरू की नई योजना, 25 हजार परिवारों को होगा फायदा
रांची, मई 23 -- झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को राज्य के अति गरीब परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की। सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'झारखंड समावेशी आजीविका योजना' (जेएच-एसएवाई) का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं कि कोई भी गरीब परिवार विकास की मुख्यधारा से पीछे न छूटे। आज शुरू की गई यह योजना निश्चित रूप से अति गरीब परिवारों की स्थिति में सुधार लाएगी।25000 परिवारों को मिलेगा फायदा मंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड की 'अति गरीब उत्थान योजना' (उपज) एक सफल मॉडल के रूप में उभरी है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि शुरुआती चरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.