गढ़वा, मार्च 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। केरल से वापस लौटने के बाद भवनाथपुर जिला पार्षद रंजनी कुमारी ने विधायक अनंत प्रताप देव को मांग पत्र सौंप कर झारखंड प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को केरल सरकार के तर्ज पर झारखंड में भी प्रोत्साहन राशि के बदले मानदेय दिलाने के लिए मांग की। उक्त बाबत विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। मालूम हो कि केरल के अलाप्पुझा जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान झारखंड से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के बीच स्वशासन व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कार्यपालिका के साथ समन्वय जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम को दोनों राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.