झारखंड कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष ने वापस लिया इस्तीफा
धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड कुशवाहा महासभा की बैठक बुधवार को धनबाद के गांधीनगर में हुई। अध्यक्षता सलाहकार समिति के संरक्षक अनिल सिंह ने की। बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तथा धनबाद जिला अध्यक्ष लालबाबू सिंह के इस्तीफे के कारण उत्पन्न भ्रांतियों एवं संगठनात्मक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो व केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, जिला के आजीवन सदस्यों, चुनाव सलाहकार समिति के सदस्यों तथा समाज के लोगों ने संगठन की एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह कुशवाहा से अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। सभी के आग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.