पलामू, नवम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में झारखंड के 25 वी वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड 25 वर्ष का युवा है। लेकिन जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण झारखंड का अपेक्षित विकाश नहीं हो सका है। झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ है। झारखंड में 113 खदाने हैं। खदानों से हर साल 115 मीट्रिक टन से अधिक कोयला निकलता है। जिससे झारखंड को 1.36 करोड़ रॉयल्टी मिलता है। इसके बाद भी झारखंड के गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी,कुपोषण से जूझ रहा है। प्रति वर्ष हजारों मजदूरों का पलायन होता है। झारखंड में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा का अभाव है। इस अवसर पर दीपक भारती, सुशील कुमार, प्रभात कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.