रांची, जुलाई 21 -- अखिलेश सिंह झारखंड में कोयला कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डर्स से करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए राज्य की दो बड़ी जेलों से साजिश रची गई थी। एनआईए की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतुलियाखाड़ कोलियरी में हुए भीषण हमले की पूरी पटकथा जमशेदपुर और रांची जेल के भीतर लिखी गई थी। एनआईए ने झारखंड हाईकोर्ट में दिए हलफनामे में बताया है कि कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जमशेदपुर जिला जेल में बंद रहने के दौरान और उसका मुख्य सहयोगी अमन साहू (अब मृत) रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रहने के दौरान इस पूरी साजिश को अंजाम दे रहे थे। इन दोनों ने जेल के अंदर से ही प्रतिबंधित संगठनों के खूंखार उग्रवादियों और अपराधियों के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया। इनका...