झारखंड की हर पंचायत 2028 'हर घर जल' प्रमाणित, केंद्र और राज्य में बड़ा समझौता
रांची, मई 25 -- झारखंड राज्य के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम 2.0) को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और झारखंड सरकार के बीच हुए इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य दिसंबर 2028 तक झारखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत को 'हर घर जल' प्रमाणित बनाना है। इस एमओयू के तहत ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणालियों को पूरी तरह बदलने और उन्हें दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने के लिए कई ढांचागत, नीतिगत और डिजिटल सुधारों का खाका तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद किए गए इस एमओयू की कॉपी मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और वित्त विभाग के सचिव सहित केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया गया है। एमओयू में यह स्पष्ट कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.