रांची, अप्रैल 26 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड की राजनीति में हालिया बयानबाजी को लेकर विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राफिया नाज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन उनके बयान से संवेदनशील पद की गरिमा पर प्रश्न उठते हैं। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए डॉक्टरों की कमी, संसाधनों के अभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को गंभीर बताया।राफिया ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत भयावह है। उन्होंने कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में थैलेसीमिया पीड़ित ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.