रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता अजय साह द्वारा वित्त विभाग पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीतिक कुंठा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ओर से पिछले दिनों देशभर के विभिन्न राज्यों के फिजिकल हेल्थ इंडेक्स को लेकर एक रैंकिंग जारी की गई थी। नीति आयोग की इस रैंकिंग में झारखंड को दूसरा स्थान मिला है। इससे पहले झारखंड तीसरे और चौथे नंबर पर था। इस तरह से फिजिकल हेल्थ इंडेक्स में झारखंड की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। इसलिए भाजपा प्रवक्ता को नीति आयोग से यह सवाल करना चाहिए कि आखिर जब झारखंड के वित्तीय व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है तो नीति आयोग की रिपोर्ट इस तरह से क्यों आ रही है।उन्होंने कहा कि जब से मुख्य...