नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा की रेस्क्यू टीम को तीसरे दिन सफलता मिली और काफी मशक्कत के बाद 11 घंटे तक चले कड़े ऑपरेशन में हाथियों के झुंड को झारखंड के जंगलों में शिफ़्ट कर दिया गया। मंगलवार की शाम 06 बजे से बुधवार की सुबह 05 बजे तक बांकुड़ा टीम द्वारा हाथियों को बाहर निकालने के लिए सघन ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार की शाम हाथियों का झुंड गोविन्दपुर के सरकंडा स्थिति पहाड़ी व जंगली दर्रे में दिख गया। वहां से झारखंड की सीमा करीब तीन किमी दूर थी। परंतु संकरे दर्रे में होने के कारण ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आ रही थी। नीचे की जमीन दलदली होने के कारण वहां फंसने का खतरा था। इसके कारण दूर से ही बांकुड़ा टीम लाइट, पटाखा व अन्य उपकरणों की मदद से हाथियों को झारखंड की सीमा में धकेलने की कोशिश कर रही थी। बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.