झारखंड की संस्कृति में प्रकृति प्रेम की झलक : विधायक
रांची, मार्च 23 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। जोन्हा गुडिडीह हुंडी सरना में 30वां पाहन मिलन समारोह सह शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया। अध्यक्षता हरदयाल मुंडा ने किया। सभी पाहन पारंपरिक वेशभूषा में गाजेबाजे के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक अमित कुमार ने कहा कि झारखंड की संस्कृति में प्रकृति प्रेम की झलक और इसकी सुरक्षा करना जुड़ा है। हमें अपनी संस्कृति और प्रकृति दोनों की रक्षा करने की जरूरत है। समारोह का सफल आयोजन करने में मनसा भोगता, राजु उरांव, शशि प्रकाश लिंडा, रिझुवा मुंडा, सुरेन्द्र, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, गुडिडीह मुखिया विजय उरांव, शशि प्रकाश लिंडा, राजु उरांव, सालिकराम लोहरा, भानु भोगता, मनोज, रामदेशी मुंडा और मंगल मुंडा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.