झारखंड की लूट में शामिल बाइक अनपरा में बरामद
सोनभद्र, जून 8 -- अनपरा,संवाददाता। झारखंड की पुलिस ने शनिवार को लूट के एक मामले में अनपरा में दबिश दी और अनपरा थाने के निकट से एक बाइक मिस्त्री को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। बाइक मिस्त्री को पुलिस पूछताछ के लिए अपने संग ले गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात्रि झारखंड प्रांत के जनपद पलामू के मोहम्मदगंज थाना की पुलिस टीम अनपरा पहुंची। जनपद के शीर्ष अधिकारियों से वार्ता कर अनपरा पुलिस से संपर्क किया। मोहम्मदगंज पुलिस के मुताबिक बीते माह एक लूट की घटना में शामिल बाइक अनपरा के एक मिस्त्री के पास होने की सूचना मामले में पकड़े गये आरोपी से मिली थी। झारखंड पुलिस अपने साथ लूट में शामिल आरोपी बीरबल को भी लाई थी। बीरबल की निशानदेही पर अनपरा थाना के समीप बाइक मिस्त्री अकबर को हिरासत में लिया गया। अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.