झारखंड की युवती को सेक्टर-40 से मुक्त करवाया
गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन की मदद से शुक्रवार को मूलरूप से झारखंड की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को सेक्टर-40 के मकान नंबर 787 से मुक्त करवाया। युवती से घरेलू नौकरानी का काम करवाया जा रहा था। आरोप है कि युवती को सिर्फ खाने-पीने का सामान और कपड़े दिए जा रहे थे। मां से मिलकर युवती बिलख पड़ी। झारखंड के साहेबगंज जिले की मुंगली मुर्मू ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के झारखंड भवन, नई दिल्ली में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी 23 वर्षीय कापू हेम्ब्र्रम को गुरुग्राम में बंधक बनाकर उससे मजदूरी करवाई जा रही है। विभाग के राहुल सिंह की तरफ से इसकी सूचना मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नई दिल्ली के निदेशक विरेंद्र कुमार सिंह को दी। फाउंडेशन ने मानवाधिकार आयोग को मामले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.