झारखंड की महिला टीम को सिल्वर और पुरुष टीम को मिला ब्रोंज मेडल
गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की कबड्डी टीमों ने अपना परचम लहराया है। भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने रजत (सिल्वर) और पुरुष टीम ने कांस्य (ब्रोंज) पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच सीताराम रजक का कुशल मार्गदर्शन रहा। सीताराम गिरिडीह जिले के जमुआ क्षेत्र के रहनेवाले है। कोच सीताराम के मार्गदर्शन में झारखंड कबड्डी टीम को मिले पदक पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शानदार रहा खिलाड़ियों का सफर30 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस खेल महाकुंभ में झारखंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। महिला टीम ने सेमीफाइनल में ओडिशा और विदर्भ जैसी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.