सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में आयोजित की गई है। बताया गया कि झारखंड की महिला समूहों की दीदियां अपने ब्रांड पलाश के तीन स्टॉलों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री कर रही हैं। उनके प्रयास झारखंड की महिला उद्यमिता, कार्यकुशलता और सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जिले के कोलेबिरा प्रखंड से मां बाघचंडी आजीविका समूह ने पलाश ब्रांड के तहत रागी लड्डू, रागी मिक्सचर, तिल लड्डू, रागी आटा और पापड़ प्रस्तुत किए हैं। इन उत्पादों का स्वाद और गुणवत्ता लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गुंटूर सरस मेले में कइ्र स्टॉल लगाए गए है। जिले के स्टॉल की लोग काफी प्रशंसा कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.