सराईकेला, मई 10 -- सरायकेला, झारखंड अब खिलौना निर्माण के एक नए हब के रूप में उभर रहा है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत राज्य की ग्रामीण महिलाओं को खिलौना बाजार की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और मेड इन झारखंड ब्रांड को वैश्विक पहचान दिलाना है। झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल शुरू की है। अब झारखंड की महिलाएं घर बैठे सॉफ्ट टॉय (नर्म खिलौने) बना कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगी। यह भी पढ़ें- निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन इस नई पहल के तहत सखी मंडल की महिलाओं को आधुनिक खिलौने बनाने ...