रांची, अगस्त 28 -- झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में है, जहां उन्होंने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण और स्नेहपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे के साथ त्योहार की बधाई का आदान-प्रदान भी किया। इस बारे में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया, 'कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जी को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर उनसे आत्मीय मुलाकात हुई और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास एवं सम्मान के इस रिश्ते को और मजबूत करने का सौभाग्य मिला। उन पर मां कामाख्या की असीम कृपा सदैव बनी रहे और उनका जीवन सुख, समृद...