गिरडीह, जनवरी 26 -- तिसरी, प्रतिनिधि। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मो इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक विजन के साथ दावोश गए हैं और वह दावोश से झारखंड की बेहतरी के लिए अच्छा तोहफा लेकर आएंगे। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को गावां के मालडा में आयोजित जलसा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मालडा जाने के क्रम में ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तिसरी के पूर्व मुखिया पति मो इब्राहिम अंसारी के आवास पर रुके। जहां पर झामुमो और कांग्रेस के लोगों ने पूरे गर्मजोशी से माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दावोश में टाटा सहित ऐपल और सैमसंग सहित कई कंपनियों के साथ सार्थक बैठक हुई है। अब झारखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.