रामगढ़, जून 29 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस पतरातू स्थित कल्याण गुरुकुल में 41वें बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 24 छात्राओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शाह कालोनी मुखिया अजित कुमार, पंसस विजयालक्ष्मी, अनीता जैन, प्राचार्य रूपन राय आदि मौजूद थे। जिनका छात्राओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबंध में संस्था के प्राचार्य रुपन राय ने बताया कि अभी तक कल्याण गुरुकुल के माध्यम से लगभग एक हजार से अधिक प्रशिक्षु युवतियों व महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम के दौरान कल्याण गुरुकुल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य,संगीत व नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजित कुमार ने कहा कि झारखंड की बेटियों को जो आर्थिक रूप से कमजोर है,उनके लि...