चतरा, मार्च 30 -- चतरा प्रतिनिधि। झारखंड के लिए गर्व की बात है कि चतरा राइफल क्लब, रांची की दो होनहार शूटर तनु वर्मा और स्नेहा कुमारी भारतीय टीम ट्रायल्स में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर पहचान बनाई है और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनु वर्मा 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के ट्रायल्स में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी, जबकि स्नेहा कुमारी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के लिए भोपाल में आयोजित ट्रायल्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दोनों खिलाड़ी पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं। चतरा राइफल क्लब के कोच एवं निदेशक ने विश्वास जताया है कि दोनों शूटर अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में स्थान बनाने में सफल होंगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.