बोकारो, नवम्बर 25 -- बेरमो/जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य की प्रगति के लिए सरकार हर संभव बेहतर कार्य करने के लिए तैयार है। समय के साथ राज्य आगे बढ़ रहा है। हर किसी का ख्याल रखा जा रहा है। वे सोमवार को बेरमो के जरीडीह बाजार स्थित झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल के आवासीय कार्यालय पहुंचे थे। बीते रविवार को यहां अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा सह अग्रवाल परिवार के द्वारा 18 जोड़े का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा सह अग्रवाल परिवार के अनिल अग्रवाल व सुशील अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्रवाल परिवार द्वारा बराबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.