झारखंड की पहचान हैं छऊ नृत्य, इसे बचाना सभी की जिम्मेदारी : सुखराम
चक्रधरपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के सेताहाका गांव में आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव मौजूद थे। इस दौरान सेताहाका गांव में खरसावां शैली का छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। जहां गांव के उपर टोला तथा नीचे टोला की छऊ कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। छऊ नृत्य को देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी। छऊ नृत्य देखकर ग्रामीणों ने जमकर तालियां बजाई। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की पहचान हैं, इसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी हैं। यह भी पढ़ें- छऊ नृत्य महोत्सव में संस्कृति संरक्षण का संदेश छऊ नृत्य झारखंड ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी अपनी पहचान बनाया है। सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.