झारखंड की नदियों को बचाने की मांग पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
बोकारो, जून 23 -- बोकारो। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महासचिव शशि भूषण ओझा 'मुकुल' के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य की पर्यावरणीय समस्याओं और नदियों की बदहाल स्थिति से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से बोकारो की गरगा नदी और सिंगारी जोरिया में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। ज्ञापन में कहा गया कि शहरी और औद्योगिक अपशिष्ट के कारण कई नदियां अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं। साथ ही धनबाद-फुसरो क्षेत्र में कोयला आग से उत्पन्न प्रदूषण और चास के आईटीआई मोड़ के समीप कचरा डंपिंग की समस्या भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने नालों के पानी को शोधन के बाद ही नदियों में छोड़ने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.