रांची, मार्च 6 -- झारखंड में इस वर्ष होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश की है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह चाहते हैं कि आगामी चुनाव में खाली हो रही दोनों सीटों पर झामुमो की अपनी हिस्सेदारी हो। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन के घटक दलों से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेगा। जेएमएम ने कांग्रेस को एक सलाह भी दी है। दरअसल, झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें एक सीट पार्टी के संस्थापक और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन के निधन के बाद पहले से रिक्त है। दूसरी सीट पर दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में वर्ष 2026 में राज्य से दो नए राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया आने...