रांची, अगस्त 30 -- झारखंड में कैदियों को जेल से बाहर जाकर काम करने और पैसे कमाने का मौका मिल सकता है। झारखंड सरकार राज्य की चार प्रमुख सेंट्रल जेलों रांची, हजारीबाग, घाघीडीह और दुमका में ओपन और सेमी-ओपन बैरक व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इसी व्यवस्था के तहत कैदियों को दिन में जेल से बाहर जाकर काम करने और पैसे कमा कर शाम को आने का मौका दिया जा सकता है। इस पहल का मकसद कैदियों का पुनर्वास करना है। इस व्यवस्था के तहत अच्छे व्यवहार वाले चुनिंदा कैदियों को ही दिन में बाहर जाकर काम करने और पैसे कमाने की अनुमति मिलेगी। आईजी जेल सुदर्शन मंडल ने शनिवार को बताया कि यह व्यवस्था 4 सेंट्रल जेलों रांची में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल, हजारीबाग में जय प्रकाश नारायण सेंट्रल जेल, पूर्वी सिंहभूम में घाघीडीह सेंट्रल जेल और दुमका सेंट्रल जेल में शुरू की जाएगी। इन...